नई दिल्ली, जून 18 -- भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा खिलाड़ी मनप्रीत सिंह ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि बुधवार 17 जून को अपने नाम कर ली। मनप्रीत देश के लिए सबसे ज्यादा हॉकी मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। अभी तक यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी दिलीप टिर्की के नाम था, लेकिन अब उनके रिकॉर्ड को मनप्रीत सिंह ने ध्वस्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। यहां तक कि वह दुनिया के सबसे ज्यादा हॉकी मैच खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम करने की हुंकार भर चुके हैं। बेल्जियम के जॉन-जॉन डोहमेन 481 कैप के साथ स्टैंडिंग में सबसे आगे हैं। उनके बाद नीदरलैंड्स के ट्यून डे नूइजर (453) हैं। स्विट्जरलैंड के रोटरडैम में मनप्रीत सिंह के लिए यह एक यादगार शाम थी। उन्होंने न सिर्फ अपने देश के लिए 413वां मैच खेलकर एक नया इंडियन रिकॉर्ड बनाया, बल्कि अप...