बिजनौर, नवम्बर 7 -- भारतीय हॉकी के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में भव्य हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह आयोजन खेल मंत्रालय भारत सरकार और खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर हॉकी इंडिया एवं यूपी हॉकी के संयुक्त तत्वावधान में प्रदेश के 75 जनपदों में एक साथ किया जा रहा है। वर्धमान कॉलेज में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज की प्रिंसिपल प्रीति खन्ना और शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. जयदीप शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथियों ने टीमों से परिचय प्राप्त किया और हॉकी बॉल को स्टिक से मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रीति खन्ना ने अपने उद्बोधन में हॉकी के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को खेल से जुड़ने और इसे करियर के रूप मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.