नई दिल्ली, जून 6 -- भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई लहर ने दस्तक दी है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भी स्क्वॉड का ऐलान कर दिया। भारतीय टीम को 26 जून से आयरलैंड से दो मैचों की टी20 सीरीज में टकराना है। भारत और इंग्लैंड के बीच एक जुलाई से पांच टी20 मुकाबले होंगे। भारत को सितंबर में जापान में एशियन गेम्स में शिरकत करनी है। चलिए, आपको भारतीय स्क्वॉड की 5 हैरतअंगेज बातें बताते हैं। दो को जहां प्रमोशन मिला वहीं कप्तान को बाहर का रास्ता दिखाया गया।सूर्यकुमार यादव बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव से ना सिर्फ कप्तानी छीनी बल्कि भारतीय स्क्वॉड से बाहर भी कर दिया। वह लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। सूर्या की अगुवाई में भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता था। ऐसे में उन्हें सी...