भारतीय सैनिकों के लिए विद्यार्थियों ने राखियां बनाकर भेजी
बिजनौर, अगस्त 27 -- रूट्स इंटरनेशनल स्कूल में रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों ने भारतीय सैनिकों के लिए हस्तनिर्मित राखियां तैयार कीं। विद्यार्थियों ने राखियां सेना मुख्यालय भेजकर देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात वीर जवानों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और देशभक्ति की भावना व्यक्त की। हाउस-वाइज आयोजित इस गतिविधि में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न रंगों और आकर्षक डिजाइनों से सुंदर राखियां बनाईं। गतिविधि की खास बात यह रही कि विद्यालय की ओर से तैयार सभी हस्तनिर्मित राखियां भारतीय सैनिकों तक भेजी गईं।विद्यार्थियों ने राखियों के माध्यम से देश की रक्षा करने वाले जवानों के प्रति प्रेम, सम्मान और शुभकामनाएं प्रेषित कीं। यह भी पढ़ें- 54 यूपी बटालियन को भेजीं स्नेहपूर्ण राखिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.