भारतीय सेना से प्रशिक्षण पूरा कर लौटे शुभम का हुआ स्वागत
गाजीपुर, जुलाई 9 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गैबीपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी में भारतीय सेना का कठिन सैन्य प्रशिक्षण और कसम परेड सफलतापूर्वक पूरा कर अवकाश पर गृह जनपद लौटे ताईक्वांडो खिलाड़ी शुभम यादव का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी मनोज सिंह ने शुभम यादव और उनके पिता शमशेर यादव को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। एकेडमी के वरिष्ठ ताईक्वांडो प्रशिक्षक अमित कुमार सिंह 'बंटी' ने बताया कि शुभम यादव औड़िहार के मल्हीपुर गांव निवासी शमशेर यादव के पुत्र हैं। उन्होंने करीब पांच वर्षों तक गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि एकेडमी के दो खिलाड़ी जल्द ही दक्षिण कोरिया और क्रोएशिया में अंतरराष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए रवाना होंगे। यह भी पढ़ें- भारतीय जूनियर हैंडबॉल टीम का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.