भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने विवेक, खुशी की लहर
बुलंदशहर, जून 13 -- डिबाई क्षेत्र के गांव खैरपुर निवासी विवेक कुमार सिंह ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर जनपद बुलंदशहर का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, गांव और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। देहरादून स्थित इंडियन मिलिट्री एकेडमी में शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने परेड की सलामी ली। चार वर्षों के कठिन प्रशिक्षण के बाद विवेक कुमार सिंह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त हुए। विवेक कुमार सिंह की प्रारंभिक शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल से हुई। इनके पिता रविंद्र सिंह भारतीय सेना से सूबेदार मेजर (ऑनरेरी कैप्टन) पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। सेवानिवृत्ति के बाद रक्षा सुरक्षा कोर में उनकी पुनर्नियुक्ति हुई, जहां उन्हें सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नति मिली。 यह भी पढ़ें- IMA के इतिहास में नया अध्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.