छपरा, सितम्बर 6 -- एक ही घर से दो बेटों का सेना में अफसर बनना गौरव बड़े भाई आदर्श भी सेना में मेजर बन कर रहे देशसेवा फोटो- 17 चेन्नई के सेना मुख्यालय में शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड में मांझी के अमृत आनंद को बैच लगाते उनके माता पिता मांझी। यह भी पढ़ें- यूपीएससी सीडीएस में 324वीं रैंक हासिल कर अभय बने लेफ्टिनेंटगांव का गौरव मांझी प्रखंड के मदनसाठ गांव ने एक बार फिर सारण जिले का मान बढ़ाया है। गांव निवासी समाजसेवी मनदेव सिंह और मध्य विद्यालय मदनसाठ में कार्यरत शिक्षिका सीमा कुमारी के द्वितीय पुत्र अमृत आनंद ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। शनिवार को चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड में अमृत आनंद ने अंतिम पग भरते ही भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के तौर पर कमीशन प्राप्त ...