गाजीपुर, मार्च 11 -- गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के रूकुंदीपुर गांव निवासी और शहर तुलसीसागर में मकान बनाकर रह रहे अधिवक्ता सदानंद पाठक के पुत्र कुशाग्र पाठक का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर चयन होने से खुशी की लहर दौड़ गई है। कुशाग्र की प्रारंभिक शिक्षा शाहफैज पब्लिक स्कूल से हुई। पढ़ाई के दौरान वे प्रयागराज में एनसीसी से जुड़े। हाल ही में चेन्नई में आयोजित पासिंग आउट परेड में कुशाग्र पाठक ने बतौर लेफ्टिनेंट भारतीय सेना में शामिल हुए। समारोह के दौरान माता-पिता ने अपने पुत्र के कंधे पर बैज लगाकर स्वागत किया। उनकी माता कमला पाठक गृहिणी हैं। दो बहनों में कुशाग्र सबसे छोटे हैं। भारतीय सेना में उनकी पहली पोस्टिंग मराठा रेजिमेंट में लेफ्टिनेंट के पद पर हुई है। उन्हें कोर आर्म्ड मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.