मुजफ्फर नगर, सितम्बर 7 -- मुजफ्फरनगर। 82 यूपी बटालियन एनसीसी के सीनियर डिवीजन कैडेट प्रियवृत सिंह ने सैन्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद हासिल किया है। इस उपलब्धि से पूरे जनपद और कैडेट्स में खुशी की लहर है। 82 यूपी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल प्रवीण भाल ने बताया कि बिहार के गया स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी में आयोजित भव्य पासिंग आउट परेड के दौरान कैडेट प्रियवृत सिंह ने भारतीय सेना में बतौर लेफ्टिनेंट कदम रखा। इस समारोह में नवनियुक्त अधिकारियों ने राष्ट्र सेवा की शपथ ली। पासिंग आउट परेड में प्रियवृत सिंह के दादा-दादी और माता-पिता ने उनके कंधों पर लेफ्टिनेंट के रैंक सितारे लगाए और देश सेवा के लिए अपना आशीर्वाद दिया। यह भी पढ़ें- भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने बेतालघाट के प्रशांत कुमार कस्बा ककरौली क्षेत्र के...