नई दिल्ली, मार्च 1 -- देश सेवा के साथ डॉक्टर के रूप में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ा अवसर आया है। आर्म्ड फोर्स मेडिकल सर्विसेज (Armed Forces Medical Services) ने शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत 100 मेडिकल ऑफिसर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए चयनित डॉक्टरों को सेना, नौसेना या वायुसेना में अधिकारी के रूप में सेवा करने का मौका मिलेगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 21 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 4 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।कितने पदों पर होगी भर्ती इस भर्ती अभियान के तहत कुल 100 पद भरे जाएंगे। इनमें 75 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए और 25 पद महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित किए गए हैं।कौन कर सकता है आवेदन उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त MBBS डिग्री होना जरूरी है। डिग्री राष्ट्रीय ...