बरेली, जून 22 -- राष्ट्रीय कृषि एवं उद्योग इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र रविन्द्र मौर्य, शनि सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, रोहित कुमार का भारतीय सेना में चयन हुआ है। इस पर तीनों छात्रों का कॉलेज में सम्मान किया गया। प्रबंधक रामस्वरूप, प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार पांडेय, आलोक कुमार शर्मा, विजयपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार तिवारी, अनूप कुमार मिश्रा, रामकृष्ण, रविदत्त पाण्डेय ने उनका सम्मान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...