आगरा, मई 30 -- शहर के युवा ने अपनी कड़ी मेहनत से भारतीय सेना में कैप्टन पद पर शामिल होकर जिला और परिवार का नाम रोशन किया है। शहर के होनहार युवा तन्मय गौतम ने मेरठ स्थित आरवीसी सेंटर एंड कालेज में पासिंग आउट परेड उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। परेड के दौरान समारोह में मेजर जनरल लक्ष्मीकांत मडेरकर ने परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तन्मय गौतम को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित भी किया। शहर में गौतम स्वीट अलीगढ़ हलवाई के नाम से प्रतिष्ठान के संचालक उमेश गौतम ने बताया कि, उनका बेटे तन्यम गौतम ने कैप्टन पद के लिए प्रशिक्षण के दौरान शारीरिक दक्षता, सामरिक कौशल, नेतृत्व क्षमता और विषम परिस्थितियों में कार्य करने का अभ्यास कराया किया और सेना में शामिल होकर यह पद प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- 22 वर्षों से युवाओं के सपनों को दे रही नई उड़ान, दून ड...