नई दिल्ली, जुलाई 27 -- भारतीय सेना की स्पीयर कोर ने अगरतला स्थित महाराजा बीर बिक्रम (एमबीबी) हवाई अड्डे पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों के लिए सुरक्षा तैयारियों को और मजबूत करने के उद्देश्य से दो सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया। अगरतला सैन्य स्टेशन में शुरू हुए इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सैन्य-नागरिक समन्वय (मिलिट्री-सिविल फ्यूजन) के तहत किया, ताकि विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच परिचालन समन्वय और सामरिक तैयारियों को बेहतर बनाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...