घाटशिला, अप्रैल 20 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपड़ा गांव स्थित स्वर्णरेखा नदी के तट पर दूसरी बार बम मिलने से आसपास के लोग कई दिनों तक दहशत में रहे। रविवार को भी भारतीय सेना की एक विशेष टीम ने बम का निरीक्षण किया। बम की वजन करीब 227 किलोग्राम बताया जा रहा है। निरीक्षण के बाद टीम के सदस्यों ने विभाग को रिपोर्ट भेजा। रिपोर्ट आने के बाद विस्फोट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विस्फोट कब होगा इसकी स्पष्ट रूप से अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। जानकारी हो कि विगत 17 मार्च को बहरागोड़ा पुलिस की पहल पर भारतीय सेना की टीम द्वारा दो बम को डिफ्यूज किया गया था। यह भी पढ़ें- स्वर्णरेखा नदी में दोबारा मिले बम की भारतीय सेना की टीम ने की जांच डिफ्यूज के पूर्व 10 गुणा 10 का दो गड्ढा खोदा गया उसके बाद बालू से लदे बोरा से ढक कर बम को डिफ्यूज किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.