नई दिल्ली, जून 14 -- 13 जून यानी शनिवार का दिन भारतीय सेना और देश की महिलाओं के लिए ऐतिहासिक रहा। क्योंकि यह पहला मौका था जब राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के पहले महिला बैच की कैडेट्स पास आउट होकर अधिकारी बनी हैं। पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) में प्रशिक्षण लेने वाली पहली 17 महिला कैडेटों की बैच भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी के रूप में नियुक्त हुई। यह भारतीय सेना में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। बता दें कि एक साल पहले इन कैडेटों ने एनडीए में ट्रेनिंग पूरा करने के दौरान "अंतिम पग" (Antim Pag) नामक प्रतीकात्मक परंपरा को पार किया था। अब प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वे आधिकारिक तौर पर सेना की अधिकारी बन गई हैं।9 थल सेना और 5 महिलाएं वायुसेना में बनेंगी अधिकारी देहरादून के इंडियन मिलिटरी अकाद...