भारतीय सेना के जवान ने जबलपुर आर्मी कैंप में लगाई फांसी
धनबाद, सितम्बर 15 -- सिंदरी का 30 वर्षीय सेना के जवान अनुराग मिश्रा ने जबलपुर आर्मी कैंप में रविवार को अहले सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अनुराग सिंदरी के ही आईएम टाइप आवास संख्या 1051-52 में रहने वाले बिनोद मिश्रा के पुत्र हैं। उनके बड़े भाई आलोक मिश्रा ने बताया कि भाई की मौत की सूचना मिलते ही वे दो दोस्तों के साथ जबलपुर गए थे। वह वहां पहुंचे तो शव का पोस्टमार्टम हो रहा था। विभागीय कार्रवाई पूरी होने के बाद आलोक मिश्रा अपने भाई का शव लेकर सिंदरी ले आए। सोमवार को दामोदर नदी के सिंदरी श्मशान घाट पर उसका अंतिम संस्कार हुआ। यह भी पढ़ें- अग्निवीर भर्ती की तैयारी कर युवक ने की आत्महत्या अनुराग अविवाहित थे। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चला है। जवान बेटे के मौत से परिवार में मातम है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.