हापुड़, सितम्बर 7 -- भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट से सेवानिवृत्त कैप्टन बलबीर सिंह तोमर का 4 सितंबर 2026 को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। 1 जुलाई 1937 को जन्मे कैप्टन बलबीर सिंह तोमर पुत्र स्व. मेहर सिंह ने अपना जीवन भारतीय सेना में देशसेवा के लिए समर्पित किया। सेना में सेवाकाल के दौरान उनकी वीरता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा उनके व्यक्तित्व की पहचान रही। वे परिवार में स्नेहिल पिता और दादा के रूप में भी सभी के प्रिय रहे। उनके निधन से परिवार ने एक मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत को खो दिया। वे अपने पीछे पोते पारस तोमर सहित अन्य परिजनों को छोड़ गए हैं। परिवार और मित्रगण उनकी स्मृतियों को सदैव संजोकर रखेंगे। उनके जीवन की सेवा, सम्मान और स्नेह की विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए प्...