नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- संसद की वित्त संबंधी स्थायी समिति ने भारतीय सांख्यिकी संस्थान विधेयक, 2026 पर विशेषज्ञों, संगठनों और अन्य हितधारकों से विचार एवं सुझाव आमंत्रित किए हैं। यह कदम व्यापक विचार-विमर्श के तहत उठाया गया है। लोकसभा में तीन अगस्त को पेश किए गए इस विधेयक का उद्देश्य भारतीय सांख्यिकी संस्थान के दायरे का विस्तार करना और उसकी कानूनी व्यवस्था को बदलती जरूरतों के अनुरूप बनाना है। इस विधेयक को व्यापक विचार-विमर्श और सुझावों के लिए सदन की संबंधित समिति के पास भेज दिया गया है। लोकसभा सचिवालय ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि भर्तृहरि महताब की अध्यक्षता वाली समिति ने सुझाव आमंत्रित करने का फैसला किया है। इस विधेयक में कई प्रस्ताव हैं, ताकि संस्थान के शासन को मजबूत किया जा सके, अकादमिक उत्कृष्टता एवं अनुसंधान को बढ़ावा दिया जा सके और वह सा...