वाराणसी, फरवरी 26 -- जक्खिनी (वाराणसी), संवाद। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार सुबह शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (आईआईवीआर) का दौरा किया। निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने कृषि मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने रक्त चंदन का पौधा रोपित किया। इसके बाद उन्होंने प्रक्षेत्र भ्रमण किया। प्रक्षेत्र में उन्होंने ब्रोमेटो और पोमेटो की ग्राफ्टिंग वाली सब्जियों को देखा। विभिन्न सब्जी प्रजातियों के लगे स्टालों का अवलोकन किया। किसानों तथा कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) के प्रतिनिधियों से बातचीत की। हाईटेक नर्सरी में टमाटर, खीरा और अन्य सब्जी की नर्सरी की जानकारी ली। कृषि मंत्री ने किसानों और वैज्ञानिकों के साथ समीक्षा बैठक की। शिवराज सिंह चौहान ने ब्रोमेटो का हिंदी नाम बेटर दिया। उन्होंने पोमेटो का शीघ्र हिन्दी नामकरण करने की बात...