प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 29 -- मानिकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पाश्चात्य संस्कृति व्यवहार के कारण युवा पीढ़ी का नुकसान हो रहा है। इस प्रथा के कारण हमारी मूल संस्कृति लुप्त होती जा रही है। भारतीय संस्कृति संस्कारों पर पाश्चात्य सभ्यता को हावी न होने दें। यह बातें मानिकपुर में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में मुख्य वक्ता आरएसएस के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश ने कही। शुरुआत मुख्य वक्ता ओम प्रकाश, स्वामी आनंदाश्रम, मुख्य अतिथि डॉ. शिवम श्रीवास्तव ने भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित करके किया। ओम प्रकाश ने कहा कि हमारा नव वर्ष चैत्र मास की प्रतिपदा को हिन्दू नववर्ष के रुप में मनाएं। स्वामी आनंदाश्रम ने कहा कि हमारा शरीर दृश्य है लेकिन आत्मा अदृश्य है। चेयरमैन चन्द्रलता जायसवाल, आशुतष जायसवाल ने अतिथियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का आयोजन खंड कार्यवाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.