बक्सर, फरवरी 25 -- संकल्प गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध व राष्ट्रीय सम्मान दिलाने को अभियान घर या दरवाजे पर कम से कम एक गाय रखने की सलाह दी गई बक्सर, हमारे प्रतिनिधि। भारत वर्ष में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और राष्ट्र स्तरीय पर सम्मान दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे 'गौ सम्मान आह्वान अभियान' के तहत मध्य प्रदेश से संतों की एक टोली गंगा धाम कम्हरिया पहुंची। यहां गंगापुत्र श्री लक्ष्मीनारायण त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के आश्रम में एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें काफी संख्या में संत, श्रद्धालु और गौ भक्त उपस्थित रहे। इस दौरान गंगा पुत्र श्री लक्ष्मीनारायण त्रिदंडी स्वामी जी महाराज ने वर्ष 2027 तक गाय को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने का आह्वान किया। कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था की आधारशिला रही है।...