महोबा, दिसम्बर 22 -- महोबा, संवाददाता। खजुराहो फिल्म फेस्टिवल में 6वीं शाम विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूली छात्रों के द्वारा देश भक्ति पर आधारित कार्यक्रम से माहौल देश भक्ति से भर दिया। कार्यक्रम के जरिए अमर शहीदों को नमन किया गया। भारतीय सिनेमा में महिलाओं के योगदान पर चर्चा की गई। महोत्सव में अभिनेता, लेखक और निर्देशक सौरभ शुक्ला और लेखिका बर्नाली रे ने युवा कलाकारों को महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कहा कि अगर मन में कुछ करने का जज्बा है तो सफलता से कोई नहीं रोक सकता कई कलाकारों ने फिल्मी दुनियां में अपने अभिनय के दम पर डंका बजाया है। भारती प्रधान ने महिलाओं का भारतीय सिनेमा में योगदान पर चर्चा की। फ्रांस की अभिनेत्री मारियन बोर्गो ने भी कलाकारों के बीच समय दिया। सिनेमैटोग्राफर सुकुमार जतानिया ने अभिनय से जुड़ी कई बारिकियां बताई। केडी सि...