बिहारशरीफ, सितम्बर 25 -- बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। सरकारी विद्यालयों में कक्षा पांच से आठ तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं अब भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा-2026 में भाग ले सकेंगे। प्राथमिक शिक्षा निदेशक कुमार निशांत विवेक ने सभी क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशकों, डीईओ और स्थापना डीपीओ को पत्र जारी किया है। यह परीक्षा अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा संचालित तथा श्री वेदमाता गायत्री ट्रस्ट शान्तिकुंज हरिद्वार द्वारा निर्देशित है। परीक्षा में छात्र-छात्राओं की भागीदारी पूरी तरह स्वैच्छिक होगी और इसके लिए सरकार की ओर से कोई वित्तीय व्यय वहन नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा-2026 में कक्षा 5 से 8 के छात्र-छात्राएं ले सकेंगे हिस्साभारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा-2026 में कक्षा 5 से 8 के छात्र-छात्राएं ले सकेंगे हिस्सा

हिंद...