मुजफ्फर नगर, सितम्बर 20 -- मुजफ्फरनगर। शान्तिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री परिवार ट्रस्ट द्वारा आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा शनिवार को संपन्न हुई। इस परीक्षा में जिले के करीब 160 विद्यालयों के लगभग 24,000 बच्चों ने भाग लिया। परीक्षा के दौरान, एस.डी. कन्या इंटर कॉलेज में जिला विद्यालय निरीक्षक हरिकेश यादव एवं आशुतोष द्विवेदी ने पहुंचकर निरीक्षण किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य आचार्या सविता सिंह ने उनका स्वागत किया। इसी प्रकार नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने निरीक्षण किया, जहां प्रधानाचार्य सुमित्रा सिंह ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया। परीक्षा को सफल बनाने में परीक्षा संयोजिका रुक्मणी भारद्वाज, सह-संयोजक अशोक वर्मा, डॉ. रामनिवास शर्मा, सोमपाल, डा. ओमपाल, देवशरण, धानपाल आदि रहे। यह भी पढ...