सीतापुर, सितम्बर 19 -- महमूदाबाद, संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार के संरक्षण और शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में तहसील क्षेत्र में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। परीक्षा के संचालन के लिए क्षेत्र में कुल 26 केंद्र बनाए गए थे, जहां गायत्री परिवार से जुड़े कार्यकर्ताओं ने पूरी व्यवस्था संभाली। परीक्षा प्रभारी रघुवंश सिंह ने जानकारी दी कि इस परीक्षा में कुल 10,734 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें सबसे बड़ी संख्या सीता ग्रुप ऑफ एजूकेशन के विद्यार्थियों की रही, जहां से 4,105 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। रामनरेश सहित अन्य सहयोगियों के सक्रिय योगदान से सभी केंद्रों पर परीक्षा नकलविहीन और शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई। यह भी पढ़ें- भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्...