रुडकी, फरवरी 12 -- गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में बीएसएम इंटर कॉलेज रुड़की ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले में गौरव हासिल किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी विभिन्न स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया। यह सम्मान विद्यालय के प्रधानाचार्य कैप्टन अजय कौशिक को दिया गया है। प्रतियोगिता में विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कक्षा 12 के छात्र रितिक ने जनपद स्तर पर द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि कक्षा 11 के छात्र हिमांशु ने तहसील स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा जूनियर एवं सीनियर वर्ग में भी विद्यालय के दो छात्रों ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर बीएसएम शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष ममतेश कुमार शर्मा (एडवोकेट) एवं...