सराईकेला, मई 17 -- राजनगर। गायत्री परिवार ट्रस्ट प्रखंड समन्वयक समिति प्रकोष्ठ की ओर से राजनगर पंचायत सचिवालय में समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, गुरुमाता भगवती देवी शर्मा और गायत्री माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। समारोह में बीडीओ मलय कुमार, बीईईओ दिनेश कुमार दंडपात और राजनगर मुखिया राजो टुडू उपस्थित हुए। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते कहा कि ऐसी परीक्षाएं संस्कृति की समझ बढ़ाती हैं। उन्होंने बच्चों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में गायत्री परिवार के सदस्य...