बलरामपुर, सितम्बर 13 -- तुलसीपुर, संवाददाता। अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में 19 सितंबर को प्रदेशभर में आयोजित होने वाली भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की तैयारियों को लेकर गायत्री शक्तिपीठ तुलसीपुर के साधना हाल में पर्यवेक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें तुलसीपुर क्षेत्र के 73 विद्यालयों में परीक्षा संपन्न कराने के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रभारी गुलाब चंद्र भारती ने कहा कि सभी पर्यवेक्षक परीक्षा सामग्री के साथ 19 सितंबर को समय से मिशनरी गणवेश में परीक्षा केंद्रों पर पहुंचें। परीक्षा को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में विद्यालय के शिक्षकों के साथ पर्यवेक्षकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने बताया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा की शुरुआत वर्ष 1994...