लातेहार, जून 29 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। लातेहार जिला समन्वयक लवकुमार तिवारी की अध्यक्षता में सोमवार को गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2026 के सफल आयोजन को लेकर जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। बैठक में दूसरी बार संतोष कुमार सिन्हा को भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का लातेहार जिला संयोजक मनोनीत किया गया। वहीं कृष्णाकांत गुप्ता को सचिव, देवेंद्र प्रसाद को कोषाध्यक्ष तथा संदीप प्रसाद एवं सुभाष गुप्ता को सदस्य बनाया गया। समन्वयन समिति में कृष्णा सिंह, केदारनाथ महतो और आशीष सिंह को शामिल किया गया। बैठक में बताया गया कि भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का उद्देश्य स्कूली बच्चों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं भारतीय परंपराओं से परिचित कराना तथा उनमें निहित आदर्शों को आत्मसात कराने के लिए प्र...