आरा, फरवरी 24 -- आरा, निज प्रतिनिधि । वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के पीजी राजनीति विज्ञान विभाग में बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के शिक्षाविद् प्रोफेसर आरपी पाठक का व्याख्यान हुआ। प्रो आरपी पाठक ने भारतीय ज्ञान परम्परा पर कौटिल्य से लेकर वर्तमान तक विषय पर अपने विचार रखे। स्वागत भाषण विभागाध्यक्ष प्रो कुंदन कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता प्रो आरपी पाठक ने भारतीय ज्ञान परंपरा से परिचय कराया। बताया कि भारत को जानने के लिए हमें अपने मूल विचारकों के योगदान को जानना होगा। हमें पश्चिम से सीखने की बजाय अपनी संस्कृति को आगे करना होगा, तभी अपना भारत आगे बढ़ेगा। मौके पर प्रोफेसर गांधी जी राय, प्रोफेसर अनिल श्रीवास्तव, प्रोफेसर डीएन चौधरी, प्रो पूनम कुमारी, डॉ लक्ष्मी कुमारी, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. चिंटू कुमारी, डॉ. शैलजा सिंह, डॉ. मनोज कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.