मुरादाबाद, जून 21 -- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में हिंदू कॉलेज में योग श्रृंखला का समापन हुआ। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सत्यव्रत सिंह रावत ने योग को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है। योगाचार्य शुभम शर्मा ने प्रतिभागियों को सूर्य नमस्कार, विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान (मेडिटेशन) का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में डॉ. पंकज सिंह, डॉ. चंद्रजीत कुमार यादव, डॉ. रामललित, ललित राणा, डॉ. सूरज वर्मा, रणवीर, विजेंद्र कुमार, रोहित चौहान, आकाश कुमार, कैलाश गुप्ता आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एनआईटी जमशेदपुर में योग संगम का आयोजन यह भी पढ़ें- आईआईटी रुड़की में 11 दिवसीय योग महोत्सव का समापन यह भी पढ़ें- योग दिवस - मेडिकल कॉलेज ...