भारतीय संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के लिए संकल्प समारोह आज
बाराबंकी, जुलाई 11 -- बाराबंकी। बाराबंकी। भारतीय वैदिक धर्माचार्य पुरोहित संस्थान (उत्तर प्रदेश) के तत्वावधान में संकल्प समारोह का आयोजन 12 जुलाई की सुबह 11 से गांधी भवन सभागार देवा रोड में किया जाएगा। समारोह में बड़ी संख्या में संत-महात्मा, धर्माचार्य शामिल होंगे। आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, वैदिक परंपराओं, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति जनमानस में सकारात्मक चेतना का संचार करना है। कार्यक्रम में धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर विचार-विमर्श के साथ समाजहित में सामूहिक संकल्प भी लिया जाएगा।संस्थान के संस्थापक पं. अरविंद मिश्र ने जनपद के प्रबुद्ध नागरिकों, धर्मप्रेमियों, युवाओं एवं सामाजिक संगठनों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.