चंदौली, मई 12 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। देशव्यापी गौ रक्षा का संकल्प तथा गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग को लेकर यात्रा पर निकले शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बीते रविवार देर शाम सिकंदरपुर गांव में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान गांव स्थित एक निजी लान में उनके प्रवचन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गयी थी। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।प्रवचन के दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की आधारशिला हैं। उनकी रक्षा और संवर्धन के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौ सेवा केवल धार्मिक कार्य नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह भी पढ़ें- गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने वाले को करें वोट- शंकराचार...