रिषिकेष, अगस्त 7 -- सांसद और भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा है कि कांवड़ यात्रा भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और अटूट आस्था का जीवंत प्रतीक है। यह यात्रा में युवाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी यह सिद्ध करती है कि नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक परंपराओं और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति पूर्णतः समर्पित है। शुक्रवार को तेजस्वी सूर्या ने सावन मास के पावन अवसर पर हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश एवं प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इसके बाद वह कांवड़ लेकर युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और युवाओं के साथ हरिद्वार से ऋषिकेश के लिए निकले। यह भी पढ़ें- हरकी पौड़ी से कांवड़ लेकर ऋषिकेश रवाना हुए तेजस्वी सूर्या, बोले- दुनिया की सबसे बड़ी युवा आस्था यात्रा है कांवड़ उनकी कांवड़ यात्रा वीरभद्...