सुल्तानपुर, मई 11 -- सुलतानपुर,संवाददाता। जिलाधिकारी इन्द्रजीत सिंह निर्देशन में भारतीय संस्कृति, आस्था और श्रद्धा का प्रतीक 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के सोमवार को पूर्वाह्न नौ बजे महिलाओं की ओर से विधिवत पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम स्थल पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार से शिव मन्दिर, सीता कुण्ड घाट तक भव्य कलश यात्रा निकाली गई। विधान परिषद सदस्य, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राकेश सिंह सहित अन्य जनसामान्य की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ।एलईडी डिप्ले के माध्यम से हुआ पीएम का सजीव प्रसारण: पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में एलईडी डिप्ले माध्यम से वाराणसी में आयोजित यूपी के मुख्यमंत्री ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के अन्तर्गत आयोजित ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम तथा सोमनाथ मंदिर परिसर प्रभास पाटन, गुजरात से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 'सोमनाथ ...