पटना, मार्च 11 -- हम (से) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष के विरुद्ध विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव भारतीय संसदीय परंपराओं के साथ खिलवाड़ है। यह कदम विपक्ष की राजनीतिक हताशा और निराशा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन संसद की सर्वोच्च संस्थाओं को राजनीतिक विवाद का विषय बनाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। डॉ. सुमन ने कहा कि भारत की संसदीय परंपरा में लोकसभा अध्यक्ष के पद को हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर रखा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...