कानपुर, नवम्बर 27 -- कानपुर। चंद्रशेखर आज़ाद जन कल्याण समिति, भारत के तत्वावधान में संविधान दिवस पर विचार संगोष्ठी का आयोजन कमला नेहरू पार्क में किया गया। संजीव त्रिवेदी ने भारतीय संविधान में प्रदत्त नागरिक अधिकारों, मूल कर्तव्यों एवं सामाजिक समानता पर चर्चा की। अध्यक्ष सर्वेश कुमार पांडे ने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक के लिए समानता, स्वतंत्रता, न्याय एवं कर्तव्य का मार्ग निर्धारित करता है। संदीप साहू, अनिल त्रिपाठी, राजेन्द्र श्रीवास्तव, रविदत्त मिश्रा, तिलक चन्द्र कुरिल, समसुद्दीन आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...