कोडरमा, नवम्बर 26 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। भारतीय संविधान दिवस (26 नवंबर) पर समाहरणालय परिसर में उप विकास आयुक्त रवि जैन की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने मौजूद सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाए रखने तथा नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय के साथ-साथ विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता तथा प्रतिष्ठा और अवसर की समता सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया। शपथ कार्यक्रम जिले एवं प्रखंड स्तर के विभिन्न कार्यालयों में भी आयोजित किया गया, जिसमें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता पूनम कुजूर, जिला परिवहन पदाधिकारी विजय कुमार सोनी, जिला शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.