नई दिल्ली, मई 3 -- राजधानी के इंडिया हैबिटेट सेंटर में विदुषी एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित संगीतमय कॉन्सर्ट 'Rhythms of Spring' भव्यता और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रख्यात शास्त्रीय गायक प्रोफेसर टी. वी. मणिकांडन एवं संस्कृत विद्वान प्रोफेसर आनंद कुमार के प्रेरणादायक संबोधन से हुआ। संगीत संध्या की शुरुआत रामपुर सहसवान घराने की ख्यातिप्राप्त शास्त्रीय गायिका विदुषी मैत्रेयी मजूमदार ने राग विहागड़ा, बागेश्री एवं चैती की भावपूर्ण प्रस्तुतियों से की, जिसने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके साथ संवादनी पर पंडित देवेंद्र वर्मा तथा तबला पर पंडित रविंद्र सोनी ने सधी और प्रभावी संगति प्रदान की। विदुषी एजुकेशन ट्रस्ट एक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था है, जो भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं कलाओं के संरक्षण, संवर्धन और प्रसा...