मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 28 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बाबा गरीबनाथ मंदिर के सभागार में आयोजित पंडित सरयू पाठक ध्रुपद केन्द्र संगीत सह सम्मान समारोह में भारतीय संगीत की समृद्ध परंपरा से रविवार को शहरवासी रूबरू हुए। स्वर लोक परिवार की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। प्रियांशु, अपूर्वा समेत अन्य शिष्यों ने राग हमीर में गुरु महिमा गुरु पद महिमा जानो मनवा बंदिश से शुरूआत की। इसके बाद मनीष कुमार ने बांसुरी पर राग यमन की प्रस्तुति दी, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। भानु प्रिया ने कथक की प्रस्तुति दी। धमार ताल पर उन्होंने जब अपनी प्रस्तुति तो हर ताल पर वाहवाही होती रही। दरभंगा घराने से आए संगीत कुमार पाठक ने पखावज वादन की प्रस्तुति दी तो समस्तीपुर से आए अमित रंजन ने सितार में राग देष की बंदिश दी। इसके बाद की जुगलबंदी ने एक पल भी पल...