नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- भारतीय शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) की जोरदार वापसी हुई है। साल के अधिकांश महीनों में भारतीय बाजार से पैसा निकालने वाले विदेशी निवेशकों ने नवंबर में अब तक करीब 1.15 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है। नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड के आंकड़ों के मुताबिक, 20 नवंबर तक विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयरों में 1,14,959 करोड़ रुपये लगाए हैं। यह इस साल का सबसे बड़ा मंथली इन्वेस्टमेंट है। खास बात यह है कि अक्टूबर में विदेशी निवेशकों ने 34,843 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की थी।विदेशी निवेशकों के बदले रुख की वजह विदेशी निवेशकों के बदले रुख की सबसे बड़ी वहज तो एआई शेयरों से दूरी है। वहीं, भारतीय कंपनियों के बेहतर नतीजे, शेयरों का आकर्षक मूल्यांकन और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट ने उन्हें दलाल स्ट्रीट की...