हल्द्वानी, सितम्बर 21 -- हल्द्वानी। भारतीय शिक्षा समिति की ओर से संचालित विद्या मंदिरों के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्यों की प्रांतीय बैठक सोमवार को हल्द्वानी में हुई। इसमें संगठन की मजबूती और भावी योजनाओं पर मंथन किया गया। सेवानिवृत्त प्राचार्यों ने अपने शैक्षणिक अनुभवों और विचारों को साझा किया, जबकि दूसरे सत्र में प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन हुआ। अंतिम सत्र में दिवंगत प्रधानाचार्यों को श्रद्धांजलि दी गई। सर्वसम्मति से गठित नई कार्यकारिणी में कोटद्वार के सोमप्रकाश बलौदी को अध्यक्ष चुना गया। बागेश्वर के तारा सिंह रावत, कोटद्वार के कुंज बिहारी भट्ट को उपाध्यक्ष, हल्द्वानी के खीम सिंह बिष्ट को मंत्री, ऋषिकेश के राजेंद्र पांडे को संगठन मंत्री, हरिद्वार के उदय राज सिंह चौहान को सह मंत्री और सतीश दुर्गापाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। सात...