भारतीय शिक्षा बोर्ड गुलामी वाली शिक्षा से मुक्ति का मार्ग: रामदेव
हरिद्वार, जून 25 -- योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि भारतीय शिक्षा बोर्ड मैकाले की गुलामी वाली शिक्षा से मुक्ति का मार्ग है।भारत को औपनिवेशिक मानसिकता और मैकाले की शिक्षा व्यवस्था से वास्तविक मुक्ति केवल भारतीय शिक्षा बोर्ड की व्यवस्था दिला सकती है। व्यवस्था परिवर्तन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी शिक्षकों के कंधों पर है। शिक्षक ऐसे विद्यार्थियों का निर्माण करें जो ज्ञान, संस्कार, कौशल और राष्ट्र भावना से समृद्ध हों। शिक्षक भारत को विश्वगुरु बनाने के संकल्प को साकार करें। गुरुवार को कन्या गुरुकुल हरिद्वार में शिक्षक प्रशिक्षण शिवर संपन्न हुआ। भारतीय शिक्षा बोर्ड के तत्वावधान में प्रशिक्षण शिविर में पांच राज्यों उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, असम, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के 250 से अधिक शिक्षकों को कौशल आधारित और भारतीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.