शामली, फरवरी 24 -- कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन घनश्याम दास गर्ग ने प्रेस नोट जारी कर देश व प्रदेश के व्यापारियों से भारतीय व्यापार महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि यह विश्वस्तरीय प्रदर्शनी 1 से 4 मई तक दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित की जाएगी। बताया कि देश के लगभग 8 करोड़ व्यापारियों के सबसे बड़े राष्ट्रीय संगठन कैट द्वारा आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करना है। महोत्सव में भारत में निर्मित एवं उत्पादित स्वदेशी वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें उद्यमी, एमएसएमई, स्टार्टअप और व्यापारी भाग लेंगे। महोत्सव में लगभग 2000 प्रदर्शक, 5000 व्यापारिक एसोसिएशन, 2 लाख से अधिक व्यापारी डेलिगेट्स और करीब 10 लाख विजिटर्स के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा 20 से ...