गुड़गांव, अगस्त 30 -- गुरुग्राम, अमर मौर्य। समाजसेवी आशा गोयल को भारतीय व्यापार मंडल ने मंडल में प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा (महिला मोर्चा) मनोनीत किया है। महिलाओं ने उन्हें बधाई देते हुए व्यापार क्षेत्र में महिलाओं के लिए मजबूत नेतृत्व बताया है। भारतीय व्यापार मंडल की महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सरोज शर्मा ने आशा गोयल को प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा (महिला मोर्चा) नियुक्ति का पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि व्यापारी हित के उत्थान व विकास में अत्याधिक लग्न और निष्ठा को देखते हुए मनोनीत किया गया है। आशा गोयल ने कहा कि संगठन ने उन्हें इस पद पर नियुक्ति देकर न केवल मान और सम्मान बढ़ाया है, बल्कि उन्हें व्यापारी हित में काम करने के लिए एक नई प्रेरणा दी है। व्यापार क्षेत्र में महिला व्यापारियों को संगठन में स्थान दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...