वाराणसी, अप्रैल 1 -- वाराणसी। मेयर अशोक तिवारी को भारतीय वॉलीबॉल संघ का उपाध्यक्ष बनाया गया है। संघ के सचिव रामानंद चौधरी ने इससे संबंधित पत्र बुधवार को जारी किया है। वॉलीबॉल के विकास के लिए विशेष कार्य के लिए उन्हें यह पद दिया गया है। बता दें कि अशोक तिवारी वाराणसी वॉलीबॉल संघ के संरक्षक हैं। उनके नेतृत्व में वाराणसी में पहली बार सीनियर नेशनल वॉलीबाल प्रतियोगिता का सफल संचालन हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...