एटा, मई 4 -- भारतीय वैश्य महासभा की ओर से ग्रीन गार्डन में होने वाले प्रथम वैश्य युवक युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन होने जा रहा है। 9 एवं 10 मई को होगा। इसकी तैयारी को लेकर सोमवार को वैश्य महासभा के जिला कार्यालय पर आवश्यक बैठक हुई। इसमें बैठक की तैयारी को लेकर विचार मंथन किया गया। बैठक में बाहर से आने वाले वैश्य बन्धुओं के आवास की व्यवस्था, भोजन की व्यवस्था तथा कार्यक्रम की साज- सज्जा व अन्य विषयों पर गहन चर्चा हुई। बैठक में दशमी कक्षा व बारहवीं कक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन के लिए पुरुस्कृत करने के विषय में भी बात हुई। जिन वैश्य मेधावी छात्र एवं छात्राओं के 75 फीसदी या उससे अधिक अंक हैं। वह छात्र-छात्राएं अपनी अंक तालिका मे राहुल बोबी ग्रीन गार्डन ठंडी सड़क, प्रदीप गुप्ता भामाशाह के कार्यालय निधौली रोड, राकेश गुप्ता आरटीओ क...