प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 9 -- बनी तेरहमील। भारतीय वैश्य महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं मार्गदर्शक मंडल की बैठक आगरा में हुई। जिसमें प्रतापगढ़ के वरिष्ठ चिकित्सक और समाजसेवी डॉ. डीएस गुप्ता को भारतीय वैश्य महासभा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर प्रतापगढ़ के वैश्य समाज और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। लोगों ने इसे जनपद के लिए गौरव की बात बताते हुए उन्हें बधाई दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...