शामली, अप्रैल 12 -- भारतीय विद्यार्थी संगम के तत्वावधान में कॉपी वितरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 500 विद्यार्थियों को निशुल्क कॉपियां वितरित की गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन अरविन्द संगल, ललित बिंदल कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद दृष्टा महाराज रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर अरविंद दृष्टा जी महाराज ने कहा कि विद्यार्थियों को कॉपी वितरण करना सच्ची सेवा का कार्य है, जिससे शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है। विशिष्ट अतिथि चेयरमैन अरविंद संगल ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी हैं और इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है। इस दौरान 500 बच्चों को कॉपियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सत्र संयोजक अनुज जैन, अध्यक्ष अनुराग जैन, सचिव मनीष भटनागर...