शामली, मई 11 -- शामली। भारतीय विद्यार्थी संगम द्वारा संगम सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026-27 के लिए अनुज जैन को सत्र संयोजक, डॉ. अर्जुन वर्मा को अध्यक्ष, डॉ. नीरज वशिष्ठ को सचिव तथा ऋषभ जैन को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संगम सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. अर्जुन वर्मा ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन सभी के सहयोग से पूरी निष्ठा के साथ किया जाएगा तथा संगम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास होगा। इस अवसर पर मुकेश गोयल, सुनील गोयल, अरविंद संगल, आलोक जैन, मुकेश गर्ग, अजय जैन, अनिल बंसल, अजय चौधरी, बृजपाल शर्मा, दीपक शर्मा, विकास शर्मा मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विद्यार्थियों में अनुशासन व नेतृत्व का विकास जरूरी यह भी पढ़ें- साहू भवन ट्रस्ट क...